शाहजहांपुर, मार्च 18 -- गर्मी की शुरुआत होते ही ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। एक ही रात में जिले के अलग अलग इलाकों में पांच ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी हो गई। इससे करीब दो सौ घरों की बिजली गुल हो गई। मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के गौटिया गांव के पास लगे 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से सोमवार की रात तेल चोरी हो गया। अटसलिया विद्युत उपकेंद्र के सल्लिया में एक और मानपुर चचरी में दो, तिलहर के होशियारपुर में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी हो गई। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद हो गयी। गांवों में अंधेरा छाने के साथ ही पांच जगहों पर निजी नलकूप बंद पड़ गए। किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन बेहाल है। एसई अनुज प...