एक ही रात दो घरों में घुसकर चोरों ने उड़े लाखों के आभूषण
गाजीपुर, अप्रैल 20 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और कमरे में रखे संदूक व अलमारी का लॉक तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पहली घटना गांव निवासी उपेन्द्र नाथ तिवारी पुत्र स्व. लक्ष्मी शंकर तिवारी के घर की है। चोरों ने कमरे में रखे संदूक को तोड़कर सोने-चांदी के कई आभूषण पार कर दिए। चोरी गए सामान में झुमका सेट, बाली सेट, दो सोने की चेन, दो हार, एक सेट कंगन, दो सेट चूड़ी, चार सोने की अंगूठियां, आठ सेट बिछिया, चांदी के सिक्के, चांदी की थाली सहित अन्य कीमती सामान तथा लगभग दस हजार रुपये नकद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सैदनगली में दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.