नवादा, जनवरी 24 -- वारिसलीगंज, निसं थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। नगदी सहित 30 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी हो जाने की शिकायत परिजनों द्वारा की जा रही है। चोर घरों के कमरे में रखा बक्सा, ट्रंक और गोदरेज तोड़कर सोना, चांदी सहित नगदी लेकर फरार हो गया। दौलतपुर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी हेमलता सक्सेना द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह अपने परिवार और बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दूसरे कमरे में रखा ट्रंक व खोलकर उसमे रखा 12 ग्राम सोना-चांदी के जेवरात जिसकी अनुमानित मूल्य 19 लाख रुपया तथा चार लाख नकदी सहित कांसा, पीतल का वर्तन चोरी घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गया। कहा गया है कि रात को लगभग 2:30 बजे मेरे पति शौच के लिए उठे तब देखा कि...