आरा, जून 23 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक के बाद एक लगातार चार घरों को निशाना बनाया। ताला तोड़ नगदी उड़ा ले गए और आस-पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी । यह भी पढ़ें- एक ही रात चार घरों का ताला तोड़ चोरीचोरी की चर्चा मंगलवार की अहले सुबह चोरी की घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा। बताया जाता है कि चोरों ने गांव के पूरब रिटायर शिक्षक रामजी राय के दालान का ताला तोड़ा। हालांकि उक्त दालान से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोरों ने गांव के पश्चिम में स्थित एक ही मोहल्ले में तीन घरों का ताला तोड़ चोरी कर ली। ये घर राकेश राय, चंद्रकेत राय और शंभु राय के हैं।चोरों की गतिविधियाँ इनमें राकेश राय के घर में आलमीरा और बक्सा तोड़कर पूरा सामान घर में बिखेरकर रुपये की खो...