औरैया, मार्च 27 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला नवीनवस्ती पश्चिमी में दो लोगों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई। अलग-अलग घटनाओं में हुई इन मौतों से परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ला निवासी हजारी लाल उर्फ तोमर की गुरुवार रात बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार कराया जा रहा था। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने दम तोड़ दिया। हजारी लाल निजी बसों में परिचालक के रूप में कार्य करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी मोहल्ले में रहने वाले राकेश कुमार के पुत्र शिवम कुमार की भी उसी रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवम देर रात बाइक से किसी कार्य से बेला क्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी रास्...