सहरसा, मार्च 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के कनरिया थाना में एक ही मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज होने के प्रकरण ने पुलिस महकमे को हिला दिया है। कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। वर्तमान में सदर अस्पताल पिकेट प्रभारी के रूप में तैनात पुअनि गुंजन कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई तय है। मामले का खुलासा तब हुआ जब डीआईजी के जनता दरबार में एक शिकायत पहुंची। जांच में पाया गया कि एक ही घटना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी। पहली प्राथमिकी में मुख्य अतिथि समेत कुछ लोगों को नामजद किया गया।जबकि दूसरी एफआईआर में आवेदन देने वालों को अंतराल के बाद आरोपी बनाया गया। यह पूरा घटनाक्रम तत्कालीन था...