नई दिल्ली, अगस्त 9 -- हुंडई ने भारतीय मार्केट में फिर तहलका मचा दिया है। अगर जुलाई, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। क्रेटा ने बीते महीने जुलाई, 2026 में कुल 18,088 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 7 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 16,898 यूनिट्स का था। बता दें कि जून, 2026 में हुई बिक्री में वेन्यू ने क्रेटा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।38% बढ़ गई वेन्यू की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। वेन्यू ने इस दौरान 38 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 11,095 य...