शामली, जनवरी 24 -- शामली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) की अन्नतिम मतदाता सूची में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी आए दिन नई खामियां उजागर कर रही है। शामली विधानसभा के साथ ही थानाभवन विधानसभा में भी एसआईआर की खामियों का चिट्ठा कांग्रेसियों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। इसमें कई स्थानों की मतदाता सूची में एक की मकान संख्या में भिन्न भिन्न जातियों और धर्मों के मतदाता दिखाए गए हैं। वहीं शून्य मकान संख्या में भी कई मतदाता दर्ज हैं। शनिवार को फिर से कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव एवं जिला अध्यक्ष अखलाख प्रधान आदि बनत तहसील स्थित सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञानेंद्र राघव ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा एसआईआर की अन्नतिम मतदाता सूची सत्यापन किया जा रहा है। थानाभवन विधानसभा में भी गंभीर अन...