काशीपुर, मई 22 -- जसपुर। एक ही मकान को दो बार बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम मेघावाला निवासी रूबीना परवीन पत्नी शाहनबाज खान ने बताया कि वर्ष 2024 में गांव के ही अर्जुन सिंह पुत्र बत्तू सिंह से 5.90 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। महिला ने रकम अदा करने के बाद मकान की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज भी करा लिया था। बताया गया कि बाद में अर्जुन और उसकी पत्नी बबीता ने दूसरा मकान खरीदने की बात कहकर कुछ समय तक उसी मकान में किरायेदार के रूप में रहने की अनुमति ले ली। जब रूबीना परवीन ने मकान खाली करने को कहा तो पता चला कि आरोपी अर्जुन मकान को अपने बहनोई को भी बेच चुका था और उसकी रजिस्ट्री भी करा दी थी। यह भी पढ़ें- पहले से बेच गये मकान को दोबारा बेचने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा पीड़िता ने कोर्ट के जिरए केस दर्ज कराया। कोतवाल राजेश प...