मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर सदर ब्लाक क्षेत्र में स्थित मधुर मिलन वेंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक ही मंडप में 66 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। कार्यक्रम में 36 जोडों की हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई है, वहीं 30 मुस्लिम जोडों का निकाह हुआ है। शादी से पहले सभी जोडों की बायोमैट्रिक हाजरी और फेस स्कैनिंग भी हुई है। कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निवाल और ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी ने सभी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया है। विवाह कार्यक्रम में करीब आठ जोडे नहीं पहुंच पाए।कूकडा चौक पर स्थित वेंकट हॉल में सदर ब्लाक, जानसठ नगर पंचायत और मीरापुर नगर पंचायत के जोडों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी हुई है। सदर ब्लॉक के 55 जोडों में से 50 जोडे शादी के लिए पहुंचे है। 29 ...