अररिया, अप्रैल 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता पूर्णिया परेरा के एक स्कूल में शनिवार को आयोजित शिरोमणि कार्यक्रम में एक ही मंच पर अमर कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे व पोती सम्मानित हुए। रेणु की पोती दीक्षिता कुमारी को जहां फाइन आर्ट्स में बेस्ट लाईव पेंटिंग के लिए अवार्ड दिया गया वहीं कार्यक्रम में पहुंचे रेणु के बेटे दक्षिणेश्वर राय पप्पू को स्कूल प्रशासन की मौजूदगी में बुके ,शॉल, भगवत गीता, पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दक्षिणेश्वर राय ने बताया कि वे अपनी बेटी दीक्षिता को मिलने वाले अवार्ड में बतौर पेरेंट्स शामिल हुए थे, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मुझे अपना विशिष्ट गेस्ट बनाकर अभिभूत कर दिया। दीक्षित को फाइन आर्ट्स में बेस्ट लाईव पेंटिंग के लिए अवार्ड दिया गया है। बतौर गेस्ट अन्य बच्चों के बाद जब अपनी हीं बेटी को मेरे हाथों अवार...