साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को सदर अस्पताल में निर्माणाधीन डायग्नोस्टिक सेंटर भवन का निरीक्षण किया । निरीक्षण में डीसी ने सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीनों को एक ही भवन में समायोजित कर आमजनों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कार्य की गुणवत्ता, भवन संरचना एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच सुविधाओं के एकीकृत संचालन से मरीजों को सहूलियत होगी । अस्पताल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बाद में डीसी ने सदर अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान रेन वाटर निकासी की समुचित व्यवस्था तथा बिजली तारों की सुरक्षित शिफ्टिंग, प्रबंधन को लेकर संबंधित पदाधिकारि...