एक ही बिरादरी के पास 13 फीसदी से अधिक जमीन, किस राज्य के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की ओर से कराए गए जाति सर्वेक्षण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य की कुल आबादी में मात्र 4.8 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले रेड्डी समुदाय के पास पूरे राज्य की 13.5 प्रतिशत भूमि है। इसके बाद यादव समुदाय आता है, जिसकी आबादी 5.7 प्रतिशत है और जो 8.7 प्रतिशत भूमि का मालिक है। यह आंकड़े तेलंगाना सामाजिक-आर्थिक, शैक्षणिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति सर्वे-2024 में दर्ज किए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट 15 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि राज्य में प्रति परिवार औसत सिंचित भूमि 0.7 एकड़ है। अधिकांश जातियां इस औसत से कम सिंचित भूमि रखती हैं, जबकि बीसी-बी पेरिका, वेलमा और रेड्डी समुदाय इसमें आगे हैं। रिपोर्ट में रेड्डी समुदाय को ऐतिहासिक भूमि संचय का लाभार्थी बताया गया है, जबकि एससी बेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.