गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में दस दिन में एक ही फैक्टरी में चौथी बार चोर घुसे। गुरुवार रात घुसे चोरों को मालिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए देख लिया और फैक्टरी कर्मचारियों के साथ पुलिस को भी सूचना दे दी। कर्मचारियों के जागने पर चोर अपना बैग छोड़कर भाग निकले। इससे पहले भी फैक्टरी में दो बार चोरी और एक बार चोरी का प्रयास हो चुका है। आनंद औद्योगिक क्षेत्र में मनु विनोद शर्मा की एसएम इलेक्ट्रिकल्स के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में बिजली के उपकरण और उनके पीतल व तांबे के पार्ट बनाए जाते हैं। मनुविनोद शर्मा ने बताया कि फैक्टरी में दो बार चोरी होने के बाद उन्होंने छत पर नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और रात में खुद ही निगरानी करते हैं। बार-बार हो रही चोरी को रोकने के लिए कुछ कर्मचारियों को फैक्टरी में सोने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.