एक ही फंदे से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, सिंदूर से भरी थी युवती की मांग
संवाददाता, जून 20 -- UP News: यूपी के सीतापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शनिवार को एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से एक ही फंदे के सहारे लटकता मिला। उधर, शव फंदे से लटका देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। युवती की मांग भी भरी हुई थी। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से लव अफेयर चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये घटना नेमिषारण्य के खेवटा रामपुर गांव का है। जहां 21 साल के प्रेयवंश का गांव के ही 17 साल की रजनी के संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के लव अफेयर से परिवार में नाराजगी चल रही थी। रजनी का फरवरी में तिलक समारोह हो गया था। नवंबर में शादी होने वाली थी। उधर, प्रेयवंश और रजनी शुक्रवार शाम को घर से बिना बताए कहीं चले गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.