नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और 2011 विश्व कप विजेता जहीर खान नई मिक्स्ड महिला-पुरुष टी-20 क्रिकेट लीग 'इक्वल' जर्मनी में शुरू करेंगे। इस टी20 टूर्नामेंट का उद्देश्य पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक ही प्लेइंग इलेवन में शामिल कर क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप को नई दिशा देना है। इस पहल की परिकल्पना एंकर स्पोर्ट्स ने की है, जिसके सह-मालिक जहीर खान और आईटी क्षेत्र के उद्यमी नागेंद्र सिद्दौतम हैं। इसे जर्मन क्रिकेट महासंघ (डॉयचर क्रिकेट बंड) के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग के एक बिल्कुल नए प्रारूप की शुरुआत करने जा रही 'इक्वल' में पेशेवर पुरुष और महिला क्रिकेटर एक साथ मैदान पर उतरेंगे। यह टी-20 क्रिकेट को एक नया और समावेशी स्वरूप देगा। पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग टूर्नामेंट आयोजित करने की ...