नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- राफेल लड़ाकू विमान के नौसैनिक संस्करण ने गुरुवार को गोवा के निकट समुद्र में सफलतापूर्वक स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर लैडिंग की। इसे राफेल विमानों को नौसेना बेड़े में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फ्रांस से 2028 से राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति होनी है। नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर राफेल मरीन के आईएनएस विक्रांत पर लैंडिंग का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 29 अक्तूबर को एक राफेल मरीन विमान ने भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर अपनी पहली कोशिश में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह परीक्षण वायुसेना में राफेल विमानों को संचालित करने की दिशा में पहला कदम है। यह भी पढ़ें- अब समंदर में गूंजी राफेल की दहाड़: पहली ही कोशिश में INS विक्रांत पर सवार; नौसेना के लिए क्यों खास...