समस्तीपुर, फरवरी 24 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत अंतर्गत टाड़ा गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही परिसर में स्थित चार घरों के कमरों का झींझीर उखाड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, छह हजार रुपये नगद एवं अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाड़ा निवासी रणवीर सिंह और अरविंद सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। गृहस्वामी ने बताया कि चोर पीछे की ओर घर के छत से नीचे आंगन के अंदर प्रवेश किए। उसके बाद जिस घर में लोग सोये थे उस घर को छोड़कर एक-एक कर चार कमरों के झींझीर उखाड़ कर घर में चोरी की है। कमरे के अंदर रखे ट्रंक, बक्से और सूटकेस से गहना व अन्य सामान निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.