एक ही परिवार के दो पक्षों में भिड़ंत, महिलाओं-बच्चों सहित 11 जख्मी
हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर। मौदहा थानाक्षेत्र के ग्राम मॉचा में बुधवार रात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच दीवार निर्माण और प्लास्टर कराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और फिर जमकर मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मॉचा गांव निवासी अरशद अली अपने घर की बनी हुई दीवार पर प्लास्टर करवा रहे थे, जबकि दूसरे पक्ष के शहादत अली अपने घर की दीवार का निर्माण करा रहे थे। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, दर्जनों घायल दोनों का कार्य समाप्त होने के बाद बुधवार की रात करीब 8.30 बजे किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.