मधुबनी, मार्च 2 -- सकरी,एक संवाददाता। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान के हमलों की खबरों के बीच सकरी प्रखंड क्षेत्र के सिबोतर टोला निवासी एक ही परिवार के तीन युवक विदेश में कार्यरत हैं। ऐसे में उनके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हुए हैं। सकरी के सिबोतर टोला निवासी मो. मुर्तजा के परिवार से तीन युवक अलग-अलग खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार मुस्ताक सऊदी अरब में, अशफाक कुवैत में तथा आफताब दुबई में रोजगार से जुड़े हैं। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य गतिविधियों और हमलों की खबरों ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से वे लगातार मोबाइल फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क में हैं। हालांकि वहां हालात सामान्य होने की बात कही जा रही है, लेकिन टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरें बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.