एक ही परिवार के तीन बेटों की मौत से पसरा मातम, आज आएंगे दो शव
मुंगेर, जून 27 -- धरहरा,एक संवाददाता। कोलकाता कमाने गए लगमा गांव के तीन युवकों की जिंदगी मलबे में दफन हो गई। शुक्रवार को एक बेटे की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि दो और मौतों की खबर पहुंच गई। अब रविवार को मन्नू कुमार और शिरचन कुमार के शव गांव पहुंचेंगे, जिसका इंतजार मातम में डूबे परिजन और ग्रामीण भारी मन से कर रहे हैं। एक ही परिवार के तीन बेटों की मौत ने पूरे धरहरा क्षेत्र को झकझोर दिया है।
हादसे का विवरण धरहरा प्रखंड के लगमा और मानगढ़ गांव के मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम में मजदूरी कर रहे थे। 24 मई को गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में मानगढ़ गांव निवासी जवाहर राम के 40 वर्षीय पुत्र नवीन राम की पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, लगमा गांव निवासी राजेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.