बगहा, जून 24 -- बेतिया, एक संवाददाता। शहर के नया टोला इंदिरा चौक के एक ही परिवार के रिश्तेदार सुबह ई-रिक्शा से घूमने वाटर पार्क खुशी-खुशी गए। लेकिन किसे पता था कि परिवार पर अचानक दुख का पहाड़ टूट पड़ेगा। एक ही परिवार के मां, बेटा व भतीजी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गए। बुधवार की सुबह नया टोला इंदिरा चौक इलाके में बच्चों की घूमने-फिरने की तैयारियों का उत्साह था। परिवार के लोग वाटर पार्क जाने की योजना बनाकर घर से निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद यही खुशी मातम में बदल जाएगी। परिवार के तीन सदस्य हमेशा के लिए बिछड़ जाएंगे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे रूबीना खातून अपने बेटे मो. जैयद, रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर वाटर पार्क घूमने के लिए निकली थीं। गर्मी और स्कूल की छुट्...