बलिया, मार्च 15 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर रवि राजभर, उपेंद्र राजभर और उनके परिजनों ने मिलकर उसकी दो नाबालिग बालिकाओं का अपहरण कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 12 मार्च की रात उनकी 14 वर्षीय पुत्री और उनके देवर की 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। आशंका जताई है कि आरोपी बच्चियों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है या उन्हें बेच सकते हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। परिजनों ने जिला प्रशासन से बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में बालिकाओं की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...