मैनपुरी, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ही परिवार की दो नाबालिग किशोरियां लापता हैं। उनका कोई पता न चलने से परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरी 17 मार्च की सुबह चार बजे घर से गायब हो गई। उनकी जानकारी की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि इटावा के ग्राम सरैया निवासी रिश्तेदार युवक रघुराज एक साल उनके घर रहा था। वह दोनों लड़कियों के संपर्क में था और फोन पर बात भी करता था। जब परिवार के लोगों ने फोन पर बात करने का विरोध किया तो वह घर छोड़कर दिल्ली चला गया। लेकिन वह फोन पर बात करता रहा। आरोप लगाया कि इटावा निवासी रघुराज ही दोनों किशोरियों को अपने साथ ले गया है। इस मामले में पूनम नाम की एक महिला पर सहयोग करने का आरो...