अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- अल्मोड़ा। नगर की माल रोड स्थित एक ही पंप से ईंधन मिलने से दिन भर जाम लगा रहा। इससे यात्रियों के अलावा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दिन भर ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। माल रोड में दो पेट्रोल पंप संचालित होते हैं। बीते कुछ दिनों से शिखर तिराहे के पास वाले पंप में सुधारीकरण कार्य चल रहा है। इससे वहां से लोगों को ईंधन नहीं मिल रहा है। एक पंप बंद होने से पूरा भार जिला अस्पताल वाले पंप में आ गया है। सुबह से शाम तक यहां तेल भरवाने के लिए वाहनों का जमावड़ा लग रहा है। सोमवार को भी सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौघानपाटा पहुंचने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर यातायात पुलिस जाम खोलने में जुटी रही। वहीं, स्थानीय लोगों, यात्रियों के साथ पर्...