भागलपुर, मार्च 27 -- कृष्णगढ़ मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से रामनवमी के अवसर पर अजगैवीनाथ धाम युवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में जय श्रीराम का झंडा लिए एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम का गगनभेदी नारा लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में ट्रैक्टर पर निकाले गए एक से बढ़कर एक झांकी, बाजा-गाजा, घोड़ा, बाइक पर सवार युवक शोभायात्रा में चल रहे थे। आगे-आगे प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार दल बल के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों को जगह जगह शरबत, ठंडा पानी पिलाकर स्वागत किया गया। पुलिस-प्रशासन इस बात को लेकर सतर्कता बरत रहे थे कि शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरे उस मार्ग में वाहनों का प्रवेश न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.