एटा, नवम्बर 30 -- रविवार को एसआईआर के कार्य में तेजी लाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 70 हजार से अधिक प्रपत्र एकत्रित किए गए। इससे डिजिटिलाइजेशन का कार्य 80 फीसदी पूरा कर लिया गया। शहर से फार्म एकत्रित करने के लिए 50 टीमें सुबह से लगा दी गई थी। इसमें स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की भी मदद ली गई। शहर का प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए सुबह से ही एसडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पहुंच गए। शहर भर में अलग-अलग कर्मचारियों की टीमें बनाई गई। इसमें 50 टीमें विशेष रुप से तैयार की गई। एक टीम में पांच कर्मचारी लगाए गए थे। पूरे शहर में 250 लोगों को रविवार के दिन तैयार कर लगाया गया। देरशाम तक इन कर्मचारियों ने 70 हजार से अधिक प्रपत्र एकत्रित कर कार्यालय में जमा करा दिए। इन प्रपत्रों के डिजिटिलाइजेशन होने से एसआईआर का काम 80 फीसदी पूरा कर लिया गया। अब आने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.