कन्नौज, मई 23 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकान गणना" कार्यक्रम में प्रगणक पूजा तिवारी ने अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक संख्या-29 के अंतर्गत कुल 245 जनगणना मकानों की प्रगणना का कार्य मात्र एक ही दिन में पूरा कर मिसाल पेश की है। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज द्वारा स्वगणना अभियान को नागरिक सहभागिता आधारित मॉडल के रूप में संचालित किया गया। पालिका द्वारा प्रत्येक वार्ड में प्रेरकों की तैनाती कर नागरिकों को स्वगणना प्रक्रिया में हैंड होल्डिंग प्रदान की गई। साथ ही प्रत्येक भवन पर स्वगणना घर का विशेष स्टीकर चस्पा कराया गया। जिस पर संबंधित आईडी अंकित की गई थी। यह भी पढ़ें- मतगणना कार्य एक ही दिन में पूरा करने पर किया सम्मानित इस अभिनव व्यवस्था के कारण प्रगणकों को फील्ड भ्रमण के ...