हाथरस, मार्च 18 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट मीटर शहर के उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बन गये है। मंगलवार को एक ही दिन में शहर के कई इलाके के सौ कनेक्शन बिल देय तिथि से पहले ही कट गये। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने एसई कार्यालय घेराव का ऐलान किया है। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली महकमे के अफसर खुद सस्पेंस में है। किसी अफसर के पास इसके निराकरण का कोई जबाव नहीं है। ऐसा कोई दिन गुज रहा है जिस दिन उपभोक्ताओं के देय तिथि से पहले कनेक्शन नहीं कट रहे है। लोग घर की बत्ती गुल होने के बाद अपने बिल भी जमा कर रहे है,फिर भी कनेक्शन नहीं जुड़ पा रहे है। हैरत इस बात की है कि लोगों के ऊपर अतिरक्त बोझ पड़ रहा है। बिजली विभाग का सिस्टम अतिरक्त पैसा ले रहा है। बात मंगलवार की करे तो शहर में सौ कनेक्शन दोपहर को देय तिथि से पहले ही कट गये। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.