देवरिया, मई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की सख्ती जिले में दिखने लगी है। हर विभाग में सख्ती का असर दिख रहा है। अब लंबे समय से एक ही तहसील में जमे अधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव की तैयारी है। जिले में कई ऐसे नायब तहसीलदार हैं, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही तहसील में तैनात हैं। ऐसे नायब तहसीलदारों की सूची अब तैयार होने लगी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उनके कार्यक्षेत्र बदल दिए जाएंगे。

तहसीलदारों की स्थिति जिले में हाल के दिनों में नायब तहसीलदार व तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में कोई फेरबदल नहीं किए गए हैं, अब ऐसे अधिकारियों की सूची मांगी गई है, जो लंबे समय से एक ही तहसील में तैनात हैं। विभागीय आंकड़ों पर ध्यान दें तो जिले के तीन तहसीलों में तैनात तीन नायब तहसीलदार तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही तहसील म...