सासाराम, मई 31 -- सासाराम, एक संवाददाता। रोहतास जिले में निजी अस्पतालों और क्लिनिकों के निबंधन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि जिले में एक ही डॉक्टर के नाम पर दो से तीन निजी अस्पतालों और क्लिनिकों का निबंधन कराया गया है, जबकि संबंधित डॉक्टर अधिकांश समय उन अस्पतालों में मौजूद नहीं रहते। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विदित हो कि जिले में वर्तमान में 107 निजी स्वास्थ्य संस्थानों का निबंधन है। इनमें 35 निजी अस्पताल और 72 क्लिनिक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एक ही डॉक्टर के नाम पर 2-3 अस्पतालों का निबंधन, जांच के अभाव में फल-फूल रहा खेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...