साहिबगंज, अप्रैल 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लालमाटी पंचायत के बेलदारचक वार्ड नंबर तीन में सरकारी योजनाओं में कथित रूप से गड़बड़ी की शिकायत पूर्व वार्ड सदस्य नौशाद आलम ने की है। इस पर बीडीओ सह सीओ ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पूर्व वार्ड सदस्य का आरोप है कि वार्ड नंबर 3 में एक ही जमीन पर दो अलग-अलग योजनाओं के नाम पर राशि की निकासी कर ली गई है। आरोप लगाया है कि योजना संख्या के तहत पहले पशु शेड निर्माण के लिए मो वाहिद अंसारी के नाम पर राशि निकाली गई। फिर उसी जमीन पर आवास योजना में जाहिदा खातून के नाम को दर्शाकर 40 हजार रुपये की पहली किस्त लाभुक के खाते में भेजा गया है। शिकायत में कहा गया है कि जिस स्थल पर योजनाओं के क्रियान्वयन का दावा किया गया है, वहां जमीन पर किसी प्रकार का स्पष्ट निर्माण कार्य नजर नहीं आता है। इसबीच बीड...