लखीमपुरखीरी, मई 7 -- गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र में एक ही भूमि को कई बैंकों में बंधक रखकर लाखों रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर शिकायतकर्ता राज कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता मिल कालोनी निवासी राज कुमार अवस्थी ने बताया कि ग्राम भदेड़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत की है। आरोप लगाया है कि एक ही गाटा संख्या की 3.345 हेक्टेयर भूमि को अलग-अलग समय पर विभिन्न बैंकों में बंधक रखकर ऋण प्राप्त किया। आरोप है कि 7 मार्च 2018 को एक्सिस बैंक शाखा गोला से 8.50 लाख रुपये, 9 अगस्त 2019 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गोला से 4.08 लाख रुपये और 27 जून 2020 को साधन सहकारी समिति भदेड विकास खंड बिजुआ से 4.85 लाख रुपये का ऋण लिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक ही भू...