गाजीपुर, मार्च 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के प्रबंध कार्यकारिणी की मासिक बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में होली और हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। अध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर राय ने बताया कि बैठक के दौरान ईसीएचएस, कैंटीन, सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय का एक ही छत के नीचे कराने के लिए एक पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों की मौत के बाद सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए। बैठक में हीरा सिह यादव, अंगद शर्मा, नरेन्द्र प्रसाद राय, रामसुरेश राय, अनिरूद्ध राम, रामअवध सिंह, संताष कुमार सेठ, हीरा राम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...