लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ जंक्शन के शताब्दी वर्ष के पूरा होने पर रेलवे के सफर की शुरुआत से अब तक हुए विकास को एक ही छत के नीचे लखनऊ जंक्शन पर हेरिटेज प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। सोमवार को लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने प्रदर्शनी को देखा। शहर के लोगों से अनुरोध किया कि रेलवे के अब तक के सफर और विकास को जरूर देखें। पता चलेगा कि इन वर्षों में रेलवे में तकनीक से लेकर परिचालन में कितना बदलाव आया है। कार्य करने का तरीका किस तरह बदला। प्रदर्शनी में 15 फरवरी 1926 को स्थापित लखनऊ जंक्शन के तब से लेकर अब तक के सफर की गाथा तो है ही, बदलाव को भी बखूबी दर्शाया गया है। हेरिटेज फोटो गैलरी और टॉय ट्रेन के जरिए बढ़ते सफर को बताया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर धरोहर फोटो प्रदर्शनी एक शताब्दी के दौरान स्टेशन के विकास की जीवंत कथा बताती है। यह रेल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.