एक ही छत के नीचे मिलेगी ओपीडी, वार्ड और प्लास्टर की सुविधा
गोंडा, जून 26 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ब्लॉक में हड्डी रोगियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही हड्डी रोग विभाग का प्लास्टर कक्ष भी अस्पताल ब्लॉक में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके बाद हड्डी रोग विभाग का वार्ड, ओपीडी और प्लास्टर कक्ष एक ही भवन में संचालित होंगे, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। हड्डी रोगियों की जांच के लिए एक्सरे मशीन पहले ही अस्पताल ब्लॉक में शिफ्ट की जा चुकी है। अब प्लास्टर कक्ष भी वहीं संचालित होने से मरीजों को जांच, उपचार और प्लास्टर कराने के लिए अलग-अलग भवनों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय की बचत होगी और उपचार प्रक्रिया भी अधिक सुगम बनेगी। वर्तमान में पुरानी बिल्डिंग में प्लास्टर कक्ष संचालित हो रहा है जबकि अस्पताल ब्लाक की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.