एक ही चौराहे से उठे तीन शव, दोपहर तक बंद रहा बाजार
गंगापार, जून 13 -- उन्नाव के गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में दिवंगत युवाओं का शव सुबह सुबह जब एंबुलेंस से घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। पास पड़ोस के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। शवों को देखने के लिए आसपास के कई गावों के ग्रामीणों का रेला जुट गया। पूरे बाबूगंज बाजार में मातम पसरा हुआ है। शोक के कारण दोपहर तक कम ही दुकानें खोली गईं। तीनों युवकों का शव एक ही चौराहे से अलग अलग समय पर उठा तो कंधा देने वालों की होड़ सी लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत जाफरपुर बाबूगंज निवासी तीन युवक उदय सिंह पटेल बाबूजी, विजय पटेल व अनुपम गुप्ता शुक्रवार साढ़े तीन बजे दिन कार से शिमला जाते समय उन्नाव में मार्ग दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिनमें तीनों की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.