बांदा, मई 3 -- बांदा। पति पत्नी के बीच विवाद हो जाने पर दंपति ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। रविवार को दो डॉक्टरो के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। सूचना पाकर जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। नायब तहसीलदार को मृतक आश्रित बच्चो को सहायता दिलाए जाने के निर्देश दिए है। दोनो शवो को एक ही चिता में मुखाग्नि दी गई। शव पहुंचने पर परिजन दहाड़े मारकर रोए। वहीं घरों में चूल्हे नहीं जले। पूरा गांव गमगीन नजर आया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के मजरा भगदरा डेरा निवासी 28 वर्षीय लल्लू निषाद पुत्र चुनकाई और उसकी 26वर्षीय पत्नी गोमती ने अलग अलग कमरो में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। यह भी पढ़ें- पति ने उत्तरा को दी मुखाग्नि, गमगीन रहा माहौल मृतक लल्लू के बड़े भाई छोटू ने बताया कि वह मछली लेकर आया...