संभल, जून 13 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो चचेरे भाइयों का शनिवार दोपहर एक ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही दोनों युवकों की अर्थियां एक साथ श्मशान घाट पहुंचीं, वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे मोहल्ले को गम में डुबो दिया। शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल भी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव बजमैरी के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ था। यह भी पढ़ें- तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, घर में मची चीख-पुकार संभल...