मुंगेर, जून 21 -- ​मुंगेर, वरीय संवाददाता। कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और परिवार का साथ मिले, तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है। इस कहावत को अक्षरशः सच कर दिखाया है मुंगेर जिले के संदलपुर निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी बेचन दास के बच्चों ने। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा के नतीजों ने इस परिवार को पूरे सूबे में चर्चा का केंद्र बना दिया है। बेचन दास के एक या दो नहीं, बल्कि तीन बच्चों ने एक साथ इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर मुंगेर का मान पूरे राज्य में बढ़ाया है। ​इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद संदलपुर गांव सहित पूरे जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरा इलाका इस अद्वितीय उपलब्धि पर झूम रहा है। यह भी पढ़ें- दिन में वर्दी, रात में किताबें: मुंगेर के सिपाही अ...