गुड़गांव, मार्च 11 -- रेवाड़ी। बावल कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार रात एक ही गोत्र में शादी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। मामला तब गरमाया जब भाजपा नेता के भतीजे के बनवारा (बारात से पूर्व निकाला जाने वाला जुलूस) के दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई इसके बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। एहतियात के तौर पर बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पहरे में बनवारा निकले जाने के बाद बुधवार को बारात को रवाना किया गया। वाल्मीकि बस्ती निवासी राकेश के बेटे अंकित की सारवान गोत्र की एक लड़की से शादी होनी है। वह भाजपा नेता हैं और एससी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।मंगलवार रात दूल्हा पक्ष की ओर से डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.