एक ही गांव के पांच युवकों का हुआ पुलिस में चयन
काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर। विधानसभा बाजपुर के ग्राम कटईया में एक ही गांव के पांच प्रतिभाशाली युवाओं का पुलिस में चयन पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का विषय है। भाजपा नेता राजेश कुमार ने बताया कि गांव के अरुण कुमार, संजय कुमार, नितिन कुमार, रवि कुमार, प्रशांत का उत्तराखंड पुलिस में चयन हुआ है। बताया कि एक ही गांव से पांच युवाओं का चयन यह दर्शाता है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता निश्चित है। प्रदेश में युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आ रहा है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभाकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.