सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- मोतिगरपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव में चोरों ने मंगलवार की रात सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई सहित चार घरों को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और बंद कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखे बॉक्स, अलमारी आदि तोड़कर 1.63 लाख रुपए नगदी के अलावा करीब 15 लाख से अधिक के जेवरात उड़ा दिए। सुबह जानकारी के बाद पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गलवार की रात करीब एक बजे चोरों ने गांव निवासी फिरोज उर्फ कल्लू के घर में घुसे और बरामदे वाले कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बॉक्स, अलमारी आदि के ताले तोड़ दिए। यह भी पढ़ें- पारस पट्टी मे मगंलवार की रात चार घरों में लाखों की चोरी फिरोज ने बताया कि चोरों ने उनके घर से सोने का 1 जोड़ी कान ...