उन्नाव, दिसम्बर 15 -- यूपी के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लव ट्रायंगल में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते इस बात की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस निर्मम हत्या की पटकथा एक युवती से जुड़े प्रेम प्रसंग में लिखी गई थी। कभी जिगरी दोस्त रहे सुधीर और संदीप के बीच इसी युवती को लेकर ऐसा विवाद पनपा कि मामला हत्या तक जा पहुंचा। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में झोलाछाप संदीप और उसके साथी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। टिकरी गणेश मजरा बलियाखेड़ा का रहने वाला 25 साल का सुधीर पाल 12 दिसंबर को बाइक से अपने दोस्त रंजीत के साथ अचलगंज गया था। परिजनों ने बताया कि रंजीत को बदरका में छोड़ने के बाद सुधीर घर नहीं लौटा। कुछ महिलाएं रविवार सुबह खेत की ओर जा रहीं थीं तभी उन्हें लगा कि खेत में घासफूस के नीचे कुछ है।...