बांदा, नवम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाने के भिड़ौरा गांव निवासी किसान अनूप कुमार ने एक ही खसरा-खतौनी में छह से ज्यादा लोगों की जमानत ले ली। एसआई ने मामले की जांच पड़ताल की तो यह सामने आया। उन्होंने थानाध्यक्ष को जांच आख्या देकर किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है। बीते दिनों आईजी जोन प्रयागराज ने जांच के निर्देश दिए थे। उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने तिंदवारी थाने में अभिलेख, पैरोकार के रजिस्टर व कचहरी परिसर भ्रमण कर अभिसूचना संकलित की। पता चला कि तिंदवारी थाने के भिड़ौरा गांव निवासी जमानतदार अनूप कुमार पुत्र रामसुरेंद्र ने एक ही खसरा खतौनी का प्रयोग कर कई जमानतें ली हैं। उसने खप्टिहाकलां निवासी मोहित शुक्ला, कनवारा रोड झील का पुरवा निवासी वंश राजपूत, घुसियारी (मौदहा) निवासी ...