साहिबगंज, मार्च 26 -- एक ही कर्मी के भरोसे जन औषधि केंद्र साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में मैन पावर का अभाव है। वहां प्रतिनियुक्त एक मात्र कर्मी मरीजों को दवा देने के अलावा एंटी रैबिज सुई देने का भी काम करते हैं। गुरुवार को जन औषधि केंद्र बिना फार्मासिस्ट के चल रहा है। सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में कोई फार्मशिस्ट नहीं है। यहां के फार्मासिस्ट को सदर अस्पताल के दवा काउंटर में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके चलते यहां परेशानी बढ़ गई है।मरीजों के इलाज में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका होती है ताकि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवा के बारे में मरीजों को सही जानकारी दे सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...