शिमला, मार्च 29 -- हिमाचल प्रदेश के चंबा-होली रूट पर HRTC की एक खस्ताहाल बस का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ड्राइवर छत से टपकते बारिश के पानी से बचने के लिए छाता लगाकर बस चला रहा है। भारी बारिश के बीच बस की छत से पानी टपकने के कारण ड्राइवर एक हाथ में छाता पकड़े हुए है तो दूसरे हाथ से बस की स्टीयरिंग संभालता नजर आ रहा है। लोग इस वायरल वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स ने वीडियो को HRTC की बदहाली उजागर करने वाला बताया है। साथ ही इसे यात्रियों की सुरक्षा के साथ मजाक बताते हुए सरकार और निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बताया जाता है कि एक पैसेंजर ने यह वीडियो बनाया और ऑनलाइन अपलोड किया। उसने बताया है कि यह घटना रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा-होली रूट पर हुई। इसमें ड्राइवर एक हाथ में छाता तो दूसरे से स्टीयरिंग क...