फतेहपुर, मार्च 1 -- फतेहपुर। मकनपुर गांव में खेतों में की गई युवती की हत्या के मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। एक हफ्ता पहले ही आरोपी प्रेमी के खिलाफ युवती ने महिला थाने में तहरीर दी थी, लेकिन जांच के नाम पर पुलिस खानापूर्ति करती रही और केस दर्ज नहीं किया। पुलिस ने समय रहते आरोपी पर कार्रवाई की होती, शायद युवती की हत्या नहीं होती। युवती की हत्या से परिजनों में रोष है और पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। मृतका ने 23 फरवरी को महिला थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि पट्टी शाह निवासी कोमल पटेल ने खुद को पासी जाति का बता कर उससे शादी का झांसा देकर दोस्ती की थी। उसका लगातार शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। झांसे में लेकर उससे करीब 60 हजार रुपये ठगे। रुपये यूपीआई के जरिये भी लिया था। जिसके साक्ष्य उसके पास हैं। जब शादी करने की बात कही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.