रणविजय सिंह, मार्च 22 -- गाजियाबाद के हरीश राणा जो पिछले 13 वर्षों से कोमा में हैं फिलहाल एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद डॉक्टरों ने धीरे-धीरे उनका खाना और पानी बंद कर दिया है। कोमा में होने के कारण उन्हें कोई शारीरिक बेचैनी या दर्द महसूस नहीं हो रहा है और वे शांति से खुद सांस ले पा रहे हैं। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही है ताकि उन्हें कोई कष्ट न हो। साथ ही उनके माता-पिता को पूरी स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।गठित की डॉक्टरों की कमेटी बता दें 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की के लिए जीवन रक्षक प्रणाली बंद या हटाने की अनुमति दी थी और उसे पैलिएटिव केयर के लिए एम्स में भर्ती करने का निर्देश दिया था। इसके बाद एम्स ने...