नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- एक छोटी कंपनी सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयरों में पिछले कुछ दिन में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर सोमवार को NSE में 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 284.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। एक हफ्ते में सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयरों में 70.41 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड ने पिछले दिनों बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है और उसी के बाद से कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है। एक महीने में कंपनी के शेयरों में 66.76 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 551 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी कंपनीएफएमसीजी और पैकेज्ड एग्रो-कमोडिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड ने अपने नि...